12 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय में संसदीय और विदेश मे रह रहे ईरानियों के मामलों के प्रभारी श्री हसन कशकावी ने सीरिया में अपहृत 18 ईरानियों की निकट भविष्य में रिहाई और उनकी वतन वापसी की सूचना दी है.......

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय में संसदीय और विदेश मे रह रहे ईरानियों के मामलों के प्रभारी श्री हसन कशकावी ने सीरिया में अपहृत 18 ईरानियों की निकट भविष्य में रिहाई और उनकी वतन वापसी की सूचना दी है।हसन कशकावी ने कल रात संसद समाचार को साक्षात्कार देते हुए घोषणा की कि सीरिया और ईरान के बीच हुए वार्ता में यह तय पा गया कि सीरिया में 18 ईरानी बंदी, अपनी शेष सजा ईरान की अपनी जेलों में काटेगें।उन्होंने सऊदी अरब में गिरफ्तार 14 ईरानियों बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय और रियाद में ईरानी दूतावास से इन कैदियों की रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।याद रहे सऊदी अरब की नौसेना ने 19 अक्तूबर को 14 ईरानी नागरिकों को देश में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया था।......166